Monday, October 31, 2011

ये शहर कैसा है??

किसके काटे का बताये की असर कैसा है ?
कोई कैसा है जहर,कोई जहर कैसा है ??



अपनी अपनी है शाम,अपनी अपनी है सहर
कोई जाने ना किसी को, ये शहर कैसा है??



बस गए है कुछ नए अमीर अब इस बस्ती में
दीन -ईमान नहीं इनका,मगर पैसा है



शोर-गुल,भीड़- भाड़,और धुवा भी कितना
सांस लेता हुआ इनमें ,ये शजर कैसा है ??



तेज रफ़्तार बनी है ये जिन्दगी कितनी ?
हर तरफ जाम लगा है ये सफ़र कैसा है ??



हो गयी कार भी बेकार जाम में "सिद्धार्थ"
उतर कर भाग रहा है जो,बशर कैसा है ?

Saturday, October 29, 2011

खवाब


ना कोई खवाब हमारे है ना ताबीरे है !
हम तो पानी पर बनायीं हुयी तस्वीरे है!!


लुट गए मुफ्त में दोनों ,तेरी दौलत मेरा दिल !

ए दोस्त !तेरी मेरी एक सी तकदीरे है !!

कोई अफवाह गला कट ना डाले अपना !


ये जुबाने है की चलती हुयी शमशीरे है !!


हम तो नक्वादा (अनपढ़)नहीं है तो चलो आओ पढ़े !


वो जो दिवार पर लिखी हुयी तहरीरे है !!



हो ना हो ये कोई सच बोलने वाला है "सिद्धार्थ"!


जिसके हाथों में कलम पाँव में जंजीरे है !!

Tuesday, October 25, 2011

कैसे कहूं दीवाली है

आज की रात ये रौशन है
कल फिर सुबह काली है
झूठी होती इस दुनिया में
... सच का दिया जो खाली है
कैसे कहूं दीवाली है !

टूटी अब हर रिश्तों की डाली है
रिश्ता भी अब एक गाली है
प्यार की बगिया जो खाली है
रोया हर एक माली है
कैसे कहूं दीवाली है !

तिनका तिनका बिखरा भारत अब
घुट घुट कर रोती भारत माता अब
देशप्रेम का उपवन अब ये खाली है
जिसकी भारत माँ ही माली है
कैसे कहूं दीवाली है !

भ्रष्टाचार की गहरी रात ये काली है
नेता करते देश की बिकवाली है
फैला हर ओर धोखा है दलाली है
बेचारी जनता, नेता अत्याचारी है
कैसे कहूं दीवाली है !

देश भक्ति का दिया जो खाली है
देश प्रेम की गर्म रक्त से
सुलग रहे हर देश भक्त से
नयी क्रांति आने वाली है
कैसे कहूं दीवाली है !

जलो तुम स्वरक्त से दिया भर
भारत माँ तुम्हे जगाने वाली हैं
भारत की जगमग ज्योति से
दुनिया हुयी उजाली है
दूर नहीं अब नव भारत की
कुछ ही दूर दीवाली है
पर कैसे कहूं दीवाली है !

दीपावली

नेह-प्रेम,विस्वास- आस के नव उजियार भरे!


अलग -अलग भावो के मैंने अनगिनत दीप धरे!


दीप एक विस्वास का बाला तुलसी के आगे!

जोड़ रहा है दीया द्वार का मन के टूटते धागे!

जले आस्थाओ के दीपक घर,आँगन,कमरे!

रख आया में दीप प्रेम का विश्वासों के तट पर !

और नेह का दीप जलाया हर सुनी चौखट पर !

गीत कई गूंजे सुधियों में फिर भूले बिसरे !

सपनो के रंगों-सी झिलमिल ये बल्बों की लड़िया !

नहा रही है आज रौशनी से घर आँगन गलियां !

फुलझरियों -सी हँसती खुशियाँ झर-झर ज्योति झरे !


आप सभी मित्रो को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये!!!!!

Sunday, September 25, 2011

भाई तुम वहीँ रहोगे न !

भाई तुम वहीँ हो न !...
जहाँ छोड़कर गयी थी ,
तुम्हारी दी गयी गाड़ी में
तुम्हारे दिए वर के साथ
अनिश्चित भविष्य की ओर!
सर पर चील कौव्वो की तरह
मंडराती दुआओं ,आशीर्वचनों
और सर घुमाती आशाओं
और दूर बहुत दूर दिखती
तुम्हारी डबदबाती आँखों में
समन्वय बिठाती मैं
चली आई थी जब
पकड़ी हुई थी तब मैंने
एक डोर
तुम्हारे पास था जिसका
दूसरा छोर
इस बात को कई साल बीते !
अरसा हुआ !
दुनियावी सर्कस में
ऊपर नीचे होते झूलों में
संतुलन बैठाते!
छोड़ी तो नहीं वो डोर
पर घूम कर सिमट कर .
उलझ कर ,गुच्छा बनी ,
इसडोर के सहारे
कैसे ढूँढूं
तुम्हारे पास छूटा
दूसरा छोर
भाई तुम अब भी वहीँ हो न !
अब भी दौड़ती हूँ जब बेतहाशा
ज़िन्दगी की रेस में
भागते ,हांफते
फिर भी पिछड़ने के भय से
कांपते
रुक के देखने भी नहीं पाती
राह में क्या ,कहाँ छूट गया
क्या जुड़ा,क्या टूट गया !
बस कस के थामे रहती हूँ,
यही गुच्छा गुच्छा डोर
की कभी अगर लौटना चाहूँ
बादलों की ओर
उसी रास्ते सावनों की ओर
कभी मिल गया अगर !
कोई मोड़
तो लौटूगी जरूर !
उसी घर की तरफ!
अपने बचपन की तरफ
तुम मिलोगे न!
भाई तुम वहीँ रहोगे न !

Saturday, September 24, 2011

दिल की आग

अपने पहाड़ गैर के गुलजार हो गए !

ये भी हमारे राह के दिवार हो गए !!

फल पक चुका है शाख पे गर्मी की धुप में !

हम अपने दिल की आग में तैयार हो गए !!

हम पहले नर्म पत्तों की शाख थे मगर !

काटे गए है इतने के तलवार हो गए !!

बाजार में बिकी हुई चीजों की मांग है !

हम इसलिए खुद अपने खरीदार हो गए!!

तजा लहू भरा था सुनहरे गुलाब में !

इनकार करने वाले गुनाहगार हो गए!!

वो सरकशो के पाँव की जंजीर थे कभी !

अब बुजदिलो के हाथ में तलवार हो गए !!

Wednesday, September 7, 2011

सपना

बारह फुट की खोली में बैठकर वो
सपना देखती है !

एक खुले -खुले आँगन का
हरे भरे पेड़ों पर
चेह्चाहती चिडियो का!


पतियों के बीच से छन -छन कर आती धुप में,
झुला झूलते उसके
भोला और गुड्डी
चहचहा रहे है पछियों की तरह !


तंग कोठरी के अँधेरे में भी
देख रही है उनके धुप से उजले मुखड़े !


हासिये से प्याज काटते उसके हाथ
झुला दे रहे है ,सपने में
बच्चो की किलकारी सुनते हुए
हाथ चूल्हे में लकडिया सुलगाते है !


चरमराता धुवाँ पल भर में
भर जाता है ,बारह फुट की खोली में
खांसी से त्रस्त भोला
खांस उठता है जोर से !


गुडिया उसको चुप कराते हुए
अपने आंसू पोछती है की तभी वो
कढाई में छोकती है सब्जी!


छोंक के धुएं में
धुंधला जाती है आँखें उसकी
और धुंधला जाता है

आँखों के पानी में तिरता सपना उसका
खुले आँगन और हरे-भरे पेड़ो का
पानी में धुंधला कर बह जाता है
तिरिस्कृत अपयश सा !!!!