Monday, August 23, 2010

राखी भेजी तो जरुर होगी


बहना ने मुझे राखी भेजी तो जरुर होगी
नहीं भेजी है तो बहिन निश्चित मजबूर होगी!
कही ऐसा तो नहीं टिकट ना मिला उसे
डाक वाला लाल डिब्बा निकट ना मिला उसे!
जीजा परदेस बहन गम से जो चूर होगी
बहना ने मुझे राखी भेजी तो जरुर होगी!!!
बहना है भी तो नाजुक-सी,कोमल सी,
पड़ी हो बीमार कही ताप से हो बोझिल सी!
होगी बेहाल तभी तो याद मेरी दूर होगी
बहना ने मुझे राखी भेजी तो जरुर होगी!!!
पहली गाडी से क्यूँ ना बहना के घर जाऊं
बाद दूजी बात करू पहले राखी बनदौं !!
देख मुझे भुचाक्की हो खुश भरपूर होगी
बहना ने मुझे राखी तो जरुर भेजी होगी !!!
भूल कोई हुयी होगी बहना से जल्दी में
डाटा ना हो उसे कही सास ने,ननदी ने !
मुझे भी दे डांट गाली मुझे तो मंजूर होगी
बहना ने मुझे राखी तो जरुर भेजी होगी!!!!

5 comments:

  1. बहुत सुंदर अभिव्‍यक्ति .. रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं !!

    ReplyDelete
  2. बेहद खूबसूरत्………………रक्षाबंधन की बधाई ।

    ReplyDelete
  3. Wah...bhai.....bahut he umdaa likhi hai...
    kitne saral shabdo mei aapne bhai behen ke pyaar ko samjhaya hai...good going...
    Sabse achhi baat ye hai ki aap har jagah apna hunar aazmaate ho...sirf ek type ki poetry nahi likhte jaise ki kuch log sirf prem aur bewafai pe he likhte hain...mast jabardast....aapko badhayii iss rachana k liye....

    ReplyDelete
  4. wah aapne bahut aacha likha hai............
    aapne har rishte se hatker is
    rishte ke mayene ko samajh ham behane kabi bhi apna dard aur apni kushi nahi bata pate hai lekin aachi baat yhi hai ki bina kahe koi unhe samajh le
    agin a big thanks for writing.............

    ReplyDelete
  5. Sangeeta ji,vandana ji Rubal ji,and puja ji......aapko accha laga aur aapne itne acche acche comment diye baut accha laga.....

    ReplyDelete